फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अप्रैल माह में दो साल बाद सोलंगनाला में हुई बर्फबारी

अप्रैल माह में दो साल बाद सोलंगनाला में हुई बर्फबारी

Wed, 11 Apr 2018 07:08 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
अप्रैल माह में दो साल बाद सोलंगनाला में हुई बर्फबारी
अप्रैल माह में दो साल बाद सोलंगनाला में हुई बर्फबारी
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में बर्फ का आनंद उठा सकेंगे सैलानी
ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को मिली संजीवनी
मनु शर्मा
सोलंगनाला (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में दो साल के बाद अप्रैल माह में हिमपात हुआ है। इससे पहले वर्ष 2016 में अप्रैल माह के दौरान मनाली में बर्फबारी हुई थी। मनाली और आसपास की चोटियों में ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिली है।
अब सैलानी भी लंबे समय पर बर्फ का आनंद उठा सकेंगे। सोलंगनाला में हिमपात को देखकर सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोलंगनाला के मैदान पर सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। इसके साथ ही अपने यादगार लम्हों को कैमरों मेें कैद किया। पश्चिम बंगाल से सुदेश चक्रवर्ती और लक्ष्मी चक्रवर्ती के अनुसार उन्होंने नहीं सोचा था कि अप्रैल माह के दौरान उन्हें हिमपात होते हुए देखने को मिलेगा लेकिन सोलंगनाला में उनकी हसरत भी पूरी हो गई। वे हनीमून मनाने के लिए आए है। इससे उनका हनीमून यादगार बन गया है। दिल्ली से आए दिनेश अग्रवाल और उनकी पत्नी सिमी के अनुसार हिमपात होते हुए देखकर अच्छा महसूस हुआ।
विज्ञापन

वहीं कानपुर से रविश, सचिन और सुल्तान ने कहा कि जहां मैदानी भागों में मार्च और अप्रैल में ही लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। वहीं मनाली में बर्फबारी होना कुदरत का करिश्मा है। ऐसा मौसम और नजारा देखना किसी जन्नत से कम नहीं है। वहीं इस संबंध में मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी पर्यटन सीजन के लिए संजीवनी साबित हुई है। हाल ही में हुई बर्फबारी से मनाली में सैलानियों को लंबे समय तक बर्फ का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। बर्फ से मनाली में सैलानियों आमद और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed