फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आगामी पर्यटन सीजन से रोहतांग को चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

आगामी पर्यटन सीजन से रोहतांग को चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Sun, 08 Apr 2018 10:03 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
आगामी पर्यटन सीजन से रोहतांग को चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला
राकेश राणा
विज्ञापन

कुल्लू। आगामी पर्यटन सीजन में रोहतांग टॉप के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। रोहतांग दर्रा के लिए बसों की आवाजाही शुरू होने के बाद इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के साथ ट्रैफिक समेत अन्य चीजों को देेखते हुए रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या का निर्धारण किया जाएगा। प्रदूषण रहित बसों से विशेषतौर पर पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी।
वर्तमान में रोहतांग दर्रा में 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन ही एक दिन में जा सकते हैं। इनमें सौ अतिरिक्त पर्यटक वाहन भी शामिल किए गए हैं। रोहतांग दर्रा को प्रदूषण से बचाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने प्रदेश सरकार को इलेक्ट्रिक बसें चलाने के आदेश दिए हैं। पूर्व में रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल सफल हो चुका है। अब इस सीजन से बस को चलाने की तैयारी है। इस माह सीएम जयराम ठाकुर का कुल्लू दौरा प्रस्तावित है। दौरे के दौरान सीएम मनाली से इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाएंगे। रोहतांग तक इलेक्ट्रिक बस दौड़ाने के लिए परिवहन निगम इन दिनों तैयारियां कर रहा है। वर्तमान में मनाली, मंडी और कुल्लू में एक-एक चार्जिंग प्वाइंट बना हुआ है लेकिन मनाली से इलेक्ट्रिक बसों की आवाजाही अधिक होने पर यहां एक समय पर आठ चार्जिंग प्वाइंट की जरूरत है। ऐसे में एक करोड़ रुपये से यहां सात अन्य चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं। विद्युत सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए दो लाइनें मौजूद रहेंगी। इधर, एचआरसीटी आरएम देवेंद्र कुमार नारंग ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस को आने वाले पर्यटन सीजन के दौरान रोहतांग टॉप के लिए चलाया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

सैलानी लेंगे बर्फ से ढकी वादियों के नजारे
इलेक्ट्रिक बस से पर्यटक बर्फ से ढकी वादियों का नजारा ले सकेंगे। साइट सीइंग के लिए बनी इलेक्ट्रिक बस बेहद आरामदायक हैं। ऐसे में पर्यटकों के लिए इलेक्ट्रिक बस पहली पसंद बन सकती है। सीमित वाहन ही रोहतांग भेजे जाते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक बस पर्यटकों के लिए एक विकल्प के रूप में बनकर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग को प्रदूषण से बचाने की कवायद
एनजीटी ने रोहतांग दर्रा को प्रदूषण से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने का आदेश दिया है। इस पर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं। कुल्लू के लिए करीब दो दर्जन इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं, जिन्हें अब रोहतांग के लिए चलाया जाएगा। जबकि, ऑफ सीजन में इन बसों को अन्य जगहों के लिए चलाया जा रहा है।

बर्फ के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है रोहतांग दर्रा
समर सीजन के दौरान बर्फ की दीवारों के लिए रोहतांग दर्रा देश-दुनिया में प्रसिद्घ है। गर्मियों के दौरान भी यहां शून्य तापमान दर्ज किया जाता है। बर्फ की 10 फीट से अधिक ऊंचाई वाली दीवारें देख कर पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं। पर्यटन सीजन के दौरान मनाली आने वाले पर्यटकों का फोकस रोहतांग दर्रा की ओर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed