फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शराब ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे ग्रामीण

शराब ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे ग्रामीण

Sun, 08 Apr 2018 10:01 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे ग्रामीण
शराब ठेके के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपती खराहल घाटी के महिला मंडल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर थरमाण सड़क के समीप हाल ही में खुले शराब ठेके को बंद करने के लिए ग्रामीण और छह महिला मंडल उतर आए हैं। समस्या का समाधान न होने की सूरत में लोगों ने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत न्योली की पूर्व प्रधान निर्मला ठाकुर ने कहा कि महिला मंडल की रविवार की मासिक बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया है। शनिवार को क्षेत्र की आधा दर्जन महिला मंडलों के सदस्य उपायुक्त से मिली थीं। डीसी ने समस्या का हल जल्द किए जाने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी इस स्थल पर ठेका खुलने को लेकर ग्रामीण और महिला मंडल की सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि सड़क पर उतरे थे। उसके बाद प्रशासन ने ठेके को छरूडू नामक स्थान पर खोल दिया था, लेकिन इस वर्ष फिर से इस स्थान पर दोबारा ठेका खुलने से ग्रामीण और महिलाएं लामबंद हो गई हैं। सरस्वती महिला मंडल थरमाण की प्रधान शैनो शर्मा और शिवा महिला मंडल बराधा की प्रधान गीता ठाकुर ने कहा कि इलाके में एक निजी स्कूल का हॉस्टल, एक सरकारी प्राइमरी और मंदिर महज 300 मीटर की दूरी पर है। इसी रास्ते से कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों का आना-जाना होता है। ऐसे में महिला और युवतियों को काफी दिक्कतें हो जाएंगी। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेताया है कि ठेका किसी भी सूरत में यहां पर नहीं खुलना चाहिए अन्यथा ग्रामीण और महिला मंडल सड़क पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगी। इस संबंध में उपायुक्त यूनुस ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में प्रशासन की ओर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed