फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्यटक स्थलों पर प्रशासन व स्थानीय लोग करेंगे पर्यटकों का स्वागत

पर्यटक स्थलों पर प्रशासन व स्थानीय लोग करेंगे पर्यटकों का स्वागत

Sat, 07 Apr 2018 07:04 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक स्थलों पर प्रशासन व स्थानीय लोग करेंगे पर्यटकों का स्वागत
पर्यटक स्थलों पर होगा पर्यटकों का स्वागत
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में हर हफ्ते चलेगा विशेष अभियान
पर्यटन सीजन के लिए सभी तैयारियां पूरी करें: डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। उपायुक्त यूनुस ने सभी विभागों के अधिकारियों को कुल्लू-मनाली में आने वाले पर्यटन सीजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए हैं। सीजन के मद्देेनजर शनिवार को बचत भवन में अधिकारियों व पर्यटन व्यवसायियों के साथ डीसी युनूस ने बैठक की।
उपायुक्त युनूस ने कहा कि सड़कों व सभी बैरियरों की मरम्मत के अलावा यातायात व्यवस्था, शौचालय सुविधा व स्वच्छता और पर्यटकों से जुड़ी अन्य सभी सुविधाओं के संबंध में अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाएं। सीजन के दौरान मनाली के माल रोड को शोरगुल से मुक्त रखा जाएगा। इसके प्रति स्थानीय व्यवसायियों और पर्यटकों को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। सैलानियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे और उन्हें हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया जाएगा। सीजन आरंभ होते ही मनाली व अन्य मुख्य पर्यटक स्थलों पर सप्ताह भर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले हफ्ते मुख्य पर्यटक स्थलों पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और स्थानीय लोग पर्यटकों का स्वागत करेंगे तथा उन्हें घर जैसे वातावरण की अनुभूति दिलाएंगे। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सीजन के दूसरे हफ्ते पर्यटकों, स्थानीय टैक्सी चालकों और अन्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जाएगा। तीसरा सप्ताह नशा निवारण और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित रहेगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब, धूम्रपान और ध्वनि प्रदूषण न करने की अपील की जाएगी। अंतिम सप्ताह मनाली की मनुरंगशाला में हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को नग्गर से मनाली सड़क के मरम्मत कार्य को सीजन से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला में बिना परमिट के वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि परमिट के बगैर कोई वाहन जिला में प्रवेश करेगा तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय से जुड़े स्थानीय लोगों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। बैठक में एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार डोगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed