फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आगामी रविवार से सैलानियों के लिए खुलेगा हामटा पास

आगामी रविवार से सैलानियों के लिए खुलेगा हामटा पास

Thu, 15 Mar 2018 07:32 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
आगामी रविवार से सैलानियों के लिए खुलेगा हामटा पास
आगामी रविवार से सैलानियों
विज्ञापन

के लिए खुलेगा हामटा पास
हामटा जाने के लिए इस बार प्रीणी बैरियर में मिलेंगे परमिट
उपायुक्त ने पर्यटन सीजन को लेकर मनाली में की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन चौकस हो गया है। सीजन को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी संबंध में उपायुक्त कुल्लू युुनूस ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और कई अहम निर्णय लिए। बैठक में पर्यटन सीजन में पेश आनी वाली दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में डीसी ने संबंधित विभागों को कई निर्देश भी दिए।
उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि मनाली में आने वाले सैलानियों का स्वागत अतिथि देवो भव के तर्ज पर किया जाए तथा मनाली के पर्यटन सीजन को उत्सव के तौर पर मनाया जाना चाहिए। प्रशासन इस रविवार को हामटा को सैलानियों के लिए खोल देगा। इस बार हामटा जाने के लिए परमिट प्रीणी बैरियर पर ही मिलेंगे। बीआरओ द्वारा रोहतांग दर्रा बहाल करने के 15 से 20 दिनों बाद इसे सैलानियों के भी खोलने के प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा पार्किंग स्थल, मोबाइल शौचालय, चिकित्सालय और डस्टबिन आदि का प्रबंध करने के बाद पर्यटक छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

सैलानियों समेत स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधि, महिला व युवक मंडल समेत अन्य संस्थाएं अप्रैल में अभियान चलाएं। हर माह के हर सप्ताह किसी भी तरह का अभियान चलाकर जागरूकता फैलाएं। पर्यटन सीजन में यातायात समस्या को लेकर एसडीएम और डीएसपी रणनीति बना रहे हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एक फोर बाई फोर वैन खरीदी गई है। यह वैन पर्यटन सीजन के दौरान रोहतांग में ही डॉक्टर और सभी आपातकालीन सुविधाएं मुहैया करवाएगी। मनाली के माल के लिए इंटीग्रेटिड डेवेल्पमेंट प्लान चल रहा है। इस प्लान में निर्माण, सेल्फी प्वाइंट, लैंप प्वाइंट, बैंच, मोनोमेंट और मनाली के माल रोड का विस्तार करना है। बैठक में एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, डीएसपी मनाली शेर सिंह, तहसीलदार मनाली हरीश शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बीएस नेगी, जिप सदस्या धनेश्वरी ठाकुर, अनूप राम ठाकुर, जीवन नेगी, प्रेम सिंह, मोनिका भारती, सुंदर ठाकुर, किशन ठाकुर, प्रताप ठाकुर, शिव दयाल ठाकुर, जोगिंद्र और नीना ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed