{"_id":"5a4788084f1c1b8b688bb4ba","slug":"151514637320-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी में पेश की जाएगी 92 होटलों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी में पेश की जाएगी 92 होटलों की रिपोर्ट
Updated Sat, 30 Dec 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी में पेश की जाएगी 92 होटलों की रिपोर्ट
एसडीएम मनाली की अध्यक्षता में हुई समिति की समीक्षा बैठक
टीसीपी निदेशक और अरण्यपाल को किया समिति में शामिल
विंटर कार्निवाल के बाद शुरू होगी 491 होटलों की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एनजीटी की ओर से गठित समिति में टीसीपी के निदेशक शिमला और वन विभाग कुल्लू के अरण्यपाल को भी समिति में शामिल किया है। एनजीटी के आदेशों पर मनाली में शुरू हुई पहले चरण के 25 कमरों से अधिक संख्या वाले 92 होटलों की कार्रवाई पूरी हो गई और इस रिपोर्ट को अब जल्द ही समिति की ओर से एनजीटी में दाखिल किया जाएगा।
जांच के बाद कागजी कार्रवाई को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि 25 कमरों से कम संख्या वाले 491 होटलों की कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार की गई। इन होटलों पर अब समिति विंटर कार्निवाल के बाद कार्रवाई करेगी। शनिवार को मनाली में एसडीएम एचआर बैरवा की अध्यक्षता में एनजीटी द्वारा गठित समिति की बैठक हुई।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन होटलों ने नियमों का उल्लंघन किया है उनकी बिजली काट दी है। मनाली के होटलों पर समिति की ओर से उठाए जा रहे सख्त कदमों से मनाली के होटलियरों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम एचआर बेरवा ने कहा कि मनाली में अभी तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई और 491 होटलों की जांच को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कुल्लू-मनाली के 1700 होटलों, लॉज और होम स्टे की जांच करने के आदेश दिए हैं। इसमें इन होटलों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण के कागजात, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नक्शों की अनुमति तथा होटलों का निर्माण कहां किया गया है इन दस्तावेजों की जांच कर रही है।