{"_id":"5a33c83a4f1c1bb6678c206f","slug":"151513343034-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनगाहर को मिली सैटेलाइट फोन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनगाहर को मिली सैटेलाइट फोन की सुविधा
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से करीब 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नैनगाहर गांव में सैटेलाइट फोन स्थापित कर दिया गया है। धार्मिक स्थल नीलकंठ जाने के रास्ते पर स्थित नैनगाहर गांव अभी तक दूरसंचार सेवा से वंचित था। लिहाजा सर्दियों के दौरान मुश्किल घड़ी में ग्रामीणों को मदद के लिए प्रशासन तक सूचना पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
यहां के लोग पिछले कुछ अरसे से दूरभाष सेवा के लिए लगातार प्रशासन व सरकार से अपील कर रहे थे। जिला प्रशासन ने बर्फबारी के बीच ग्रामीणों को राहत देते हुए अब नैनगाहर में सैटेलाइट फोन स्थापित कर दिया है। सैटेलाइट फोन पर लोग लैंड लाइन और मोबाइल दोनों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। वहीं सैटेलाइट फोन स्थापित होने पर नैनगाहर के लोगों ने हर्ष जताया है।
वहीं इस संबंध मेें स्थानीय पंचायत प्रधान गणेश, ग्रामीण राकेश कुमार, सुशील और विशाल के अनुसार आपात स्थिति में ग्रामीण अब सैटेलाइट फोन के माध्यम से अपनी समस्याओं को प्रशासन व सरकार तक पहुंचा पाएंगे। गर्मियों के दौरान पवित्र झील नीलकंठ जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी सैटेलाइट फोन सुविधा का लाभ मिलेगा। इधर, लाहौल-स्पीति उपायुक्त देवा सिंह नेगी ने कहा कि नैनगाहर समेत आसपास गांव के घाटी के बाहर रहने वाले लोग सैटेलाइट फोन नंबर 089917-22055 नंबर पर संपर्क साध कर अपनों की खैरियत जान पाएंगे। यह सैटेलाइट फोन बैटरी से संचालित होता है। लिहाजा जरूरत के हिसाब से सैटेलाईट फोन का इस्तेमाल करना होगा। नेगी ने कहा कि सर्दियों में प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है।