{"_id":"5a27f50a4f1c1bca678bfde3","slug":"151512568074-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर सीजन में ट्रैफिक से निपटने को बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर सीजन में ट्रैफिक से निपटने को बनाई रणनीति
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
trafic jam
- फोटो : amarujala
कुल्लू। विंटर सीजन में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कुल्लू पुलिस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। बाशिंग में क्राइम बैठक के दौरान इस मुद्दे पर गहनता से पुलिस अधिकारियों ने चर्चा की और इससे निपटने के लिए सुझाव भी मांगे। बैठक में अन्य कई मामलों पर भी चर्चा की गई।
विंटर सीजन के दौरान यातायात के अलावा सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर भी पुलिस का फोकस है। जिसके लिए पुलिस एक प्लान तैयार कर रही है। वैली ब्रिज अभी तक लांच न होने के कारण विंटर सीजन में यातायात की दिक्कत को देखते प्लान तैयार किया जा रहा है। बैठक में पेंडिंग केसों को लेकर भी चर्चा की गई और इन्हें जल्द सुलझाने को लेकर रणनीति बनाई। वहीं, एनडीपीएस को लेकर अभियान में और गति लाने के निर्देश एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा। विंटर सीजन में पेश आने वाली समस्याओं को देखते हुए एसपी ने पहले से ही तैयारियां रखने के निर्देश दिए और सभी चीजें सुचारू रखने के लिए कहा। विंटर सीजन के दौरान पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। इसी के साथ यातायात समेत अन्य चीजों की दिक्कतें पेश आने लगती हैं। जिसे सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इधर, एसपी शालिनी ने बताया कि विंटर सीजन को लेकर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, एसएचओ मनाली अनिल, एसएचओ कुल्लू अशोक, एसएचओ भुंतर अजय समेत अन्य मौजूद रहे।