फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रोहतांग दर्रा से आर-पार हुए 112 वाहन

रोहतांग दर्रा से आर-पार हुए 112 वाहन

Tue, 28 Nov 2017 07:32 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा से आर-पार हुए 112 वाहन
rohtang - फोटो : amarujala
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा होकर मनाली से लाहौल और लाहौल से मनाली के लिए निर्धारित समय पर आवाजाही हुई। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वाहनों को छोड़ा गया। मंगलवार को कुल 112 वाहन रोहतांग दर्रा होकर गुजरे। यह वाहन मढ़ी व कोकसर बचाव चौकी में पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

बचाव चौकी के मढ़ी प्रभारी शशिपाल के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक टाटा सूमो, टैंकर, पिकअप, ट्रक और माजदा मिलाकर कुल 112 वाहन दर्रा के आरपार हुए। इनमें सवार 215 लोग भी अपने अपने गंतव्य पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह रोहतांग और लाहौल घाटी का मौसम सुहावना रहा और धीरे धीरे सड़क से बर्फ भी पिघलने के कारण फिसलन भी कम हो गई है। यात्रियों को भी जोखिम उठाना नहीं पड़ रहा है। लिहाजा कुछ राशन से भरे ट्रक सहित टैंकर भी दर्रा के आरपार हुए हैं। उधर, निगम की 3 बसों को भी अंदरूनी मार्गों के लिए मंगलवार को केलांग पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मौसम के अनुकूल रहने पर ही यात्रियों और वाहनों को दर्रा पार करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पहले सड़क पर बर्फ जमने के कारण फिसलन से दिक्कतें पेश आ रही थी और वाहनों को धक्का मार कर निकाला जा रहा था, लेकिन अब समस्या कम होने से चालकों ने राहत की सांस ली है। इधर, एसडीएम केलांग कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि रोहतांग होकर आवाजाही पूरी तरह से मौसम पर निर्भर रहेगी। अगर मौसम खराब रहता है या बर्फबारी होती है तो चौकियों से वाहन आगे नहीं जाने दिए जाएंगे। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है और अनुकूल मौसम पर ही आवाजाही के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed