फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 mile bridge will be closed for four days for repair

Kullu News: 15 मील पुल मरम्मत के लिए चार दिन रहेगा बंद

Sat, 05 Apr 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 05 Apr 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
15 mile bridge will be closed for four days for repair
उखड़ चुकी हैं पुल की प्लेट, हादसों की भी आशंका
विज्ञापन

12 से 15 अप्रैल तक मरम्मत कार्य करेगा पीडब्ल्यूडी
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल/हरिपुर (कुल्लू)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित 15 मील क्षेत्र में वामतट को जोड़ने वाला पुल 12 से 15 अप्रैल तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा। इस दौरान पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

लोक निर्माण विभाग पुल की खस्ता हालत को देखते हुए अब इसे दुरुस्त करेगा। पुल पर लगी लोहे की प्लेट उखड़ गई हैं। ऐसे में यहां हादसा भी हो सकता है।
गौर रहे कि यह पुल चंडीगढ़-मनाली हाईवे को वामतट कुल्लू-मनाली मार्ग से जोड़ता है। पुल बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। उधर, इस संंबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से नियमित अंतराल पर अपने पुलों की जांच और मरम्मत की जाती है। 15 मील पुल की भी मरम्मत की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर मौसम और अन्य स्थितियां अनुकूल रहीं तो 16 अप्रैल से पुल को पुनः वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed