फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 cm of snow falls in Atal Tunnel, tourist vehicles stranded

Kullu News: अटल टनल में 15 सेंटीमीटर हिमपात, पर्यटक वाहन फंसे

Sun, 15 Mar 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 15 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
15 cm of snow falls in Atal Tunnel, tourist vehicles stranded
मनाली के अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के कारण लगा लंबा जाम।-संवाद
मनाली। अटल टनल में रविवार रात तक लगभग 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। अटल टनल के साउथ पोर्टल से सोलंगनाला तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़क पर बर्फ की परत जमने से अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक लगभग 1,000 छोटे-बड़े पर्यटक वाहन फंस गए हैं। वाहनों को निकलने के लिए मनाली पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया है।
विज्ञापन

रात तक पुलिस की टीम बर्फबारी के बीच डटी हुई है। अटल टनल के भीतर भी वाहनों की लाइन लग गई है। टनल से हॉकी पुल तक जाम की स्थिति बनी है। जानकारी के अनुसार रविवार को अटल टनल होकर लाहौल की ओर गए बड़ी संख्या में गए पर्यटक वापस मनाली आने लगे तो वाहन बर्फबारी होने से फंस गए। लगभग चार किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा खुद टीम सहित मौके पर डटे रहे और भारी बर्फ के बीच पर्यटकों को निकाला जा रहा है। बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने हालांकि दोपहर को ही वाहनों की आवाजाही रोक दी, लेकिन अटल टनल से वापस मनाली आती बार ये वाहन फंस गए। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी की ओर पर्यटक वाहन आने लगे तो फिसलन बढ़ गई, जिससे यहां जाम की समस्या हो गई। हालांकि, पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed