फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15-20 vehicles are going to Delhi daily with plums from Kullu

Kullu News: कुल्लू से प्लम लेकर रोजाना दिल्ली जा रहीं 15-20 गाड़ियां

Wed, 25 Jun 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 25 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
15-20 vehicles are going to Delhi daily with plums from Kullu
ट्रक यूनियन के पास बढ़ने लगी मांग, जरूरत पर बाहर से मंगवाए जाएंगे वाहन
विज्ञापन

नाशपाती और प्लम सीजन के रफ्तार पकड़ते ही और बढ़ेगी गाड़ियों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले से प्लम लेकर रोजाना 15 से 20 गाड़ियां दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के लिए जा रही हैं। ट्रक यूनियन के पास गाड़ियों की मांग हर दिन बढ़ने लगी है। नाशपाती और प्लम का सीजन जैसे ही रफ्तार पकड़ेगा, गाड़ियों की मांग और बढ़ती जाएगी। जुलाई में नाशपाती का तुड़ान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुरू हो जाएगा।

ट्रक यूनियन के पास वर्तमान में 600 ट्रक हैं। जरूरत पड़ने पर ट्रक यूनियन कुल्लू की ओर से अतिरिक्त गाड़ियां बाहर से मंगवाई जाएंगी। कुल्लू में सेब सीजन अगस्त में शुरू होगा। तब तक ट्रक यूनियन के पास पर्याप्त गाड़ियां बताई जा रही हैं। गौर रहे कि कुल्लू की सब्जी मंडियों में 50 फीसदी बागवान प्लम, नाशपाती बेच रहे हैं। कुछ बागवान दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में कमीशन एजेंट के माध्यम से अपने उत्पाद बेचते हैं। कुल्लू से प्लम को डिब्बों में बंद कर इसे आजादपुर सब्जी मंडी भेज रहे हैं। आजादपुर मंडी में बागवानों को अच्छे दाम मिलते हैं। बागवान रमेश कुमार और दिनेश ने कहा कि एक दशक पहले जिले में 80 से 90 फीसदी फल ब्रिकी के लिए आजादपुर सब्जी मंडी में भेजे जाते थे, लेकिन अब जगह-जगह सब्जी मंडियां खुलने से दिल्ली भेजे जाने वाली खेप में कमी आई है। सीजन में फलों के बेहतर दाम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन



--

कुल्लू से प्रतिदिन 15 से 20 गाड़ियां प्रतिदिन दिल्ली के लिए जा रही हैं। अभी सीजन ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। डिमांड के अनुसार गाड़ियों को बढ़ाया जाएगा। - विशाल सूद, उपाध्यक्ष, ट्रक यूनियन कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed