{"_id":"5c9e1e7dbdec22146453783d","slug":"141553866365-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग के लिए लागू होगी वन-वे ट्रैफिक योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग के लिए लागू होगी वन-वे ट्रैफिक योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन सीजन-2019 शुरू होने से पूर्व आवश्यक तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मनाली में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त यूनुस ने की। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात को सुचारु व सुव्यवस्थित करने का मामला उठा। जिला प्रशासन ने भी यातायात की समस्या के समाधान पर बल दिया।
रोहतांग दर्रा के लिए सीजन के दौरान प्रतिदिन 1300 वाहनों को जाने की अनुमति प्रदान की जाती है। भारी बर्फबारी के बाद सड़क की हालत खराब होने तथा यातायात के इतने दबाव के चलते लगभग रोज लंबा जाम लग जाता है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने इस बार रोहतांग के दोनों ओर यातायात को एक तरफा करने का सुझाव दिया है। मनाली से रोहतांग के पार लाहौल-स्पीति की ओर जाने वाले निजी वाहनों के लिए सुबह सात बजे से पूर्व का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि निजी वाहन दोपहर तक भी जा सकेंगे। लेकिन उन्हें जाम लगने की असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। सैलानियों को रोहतांग की ओर ले जाने वाली टैक्सियों को केवल दोपहर 12 बजे तक मनाली से जाने की अनुमति होगी और रोहतांग से वाहनों को वापसी मनाली की ओर से दोपहर दो बजे के बाद छोड़ा जाएगा। इस प्रकार यह व्यवस्था एकतरफा होगी और पर्यटन सीजन जब पीक पर हो, उस समय लागू रहेगी। उपायुक्त यातायात नियमों अथवा परमिट से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर कहा कि रोहतांग पर लाहौल-स्पीति के लिए वाहन की अनुमति लेकर रोहतांग से वापस लाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन को जब्त कर लिया जाएगा और परमिट भी रद्द किया जा सकता है। इसी प्रकार निजी वाहनों में सैलानियों को लाने ले जाने के खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाएगा। बीआरओ ने कहा कि सड़क की बहाल करने के लिए आठ मशीनों को तैनात किया गया है और कार्य प्रगति पर है।बैठक में सभी विभागों के अधिकारी, सड़क सीमा संगठन तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, टैक्सी एसोसियेशन, होटल एसोसियेशन तथा विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया।
सोलंग, मढ़ी व रोहतांग पर मूलभूत सुविधाएं सृजित करने पर बल
मनाली। पर्यटन सीजन के चलते मढ़ी तथा रोहतांग में पीने के पानी व शौचालयों की समुचित व्यवस्था करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि रोहतांग में मोबाईल शौचालयों के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है। गुलाबा में भी इसी प्रकार के शौचालयों की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एनजीटी काफी गंभीर है और इस बारे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि रोहतांग तथा सोलंग में स्वच्छता के लिए 21 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से सभी टैक्सी चालकों को उनकी टैक्सी में यात्रा कर रहे पर्यटकों के कूड़े-कचरे को एक थैले में साथ रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।