फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पंद्रह मरीजों सहित 78 यात्री पहुंचाए कुल्लू

पंद्रह मरीजों सहित 78 यात्री पहुंचाए कुल्लू

Wed, 06 Mar 2019 07:10 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह मरीजों सहित 78 यात्री पहुंचाए कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (कुल्लू)। मौसम खुलने पर बुधवार को लाहौल-स्पीति के अलग-अलग हेलीपैडों के लिए छह उड़ानें हुई। उड़ानें होने से घाटी में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है। जनजातीय क्षेत्रों में मरीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए पवन हंस तथा सेना के हेलीकॉप्टर ने भुंतर से लाहौल-स्पीति के विभिन्न हेलीपैडों पर आपातकालीन उड़ानें भरी।

उदयपुर, तिंदी, तिंगरेट, स्तींगरी, लोसर, काजा, सगनम हेलीपैडों से गंभीर रूप से बीमार 15 मरीजों सहित 78 यात्री कुल्लू पहुंचाए गए। सेना के हेलीकॉप्टर ने भुंतर से उदयपुर, तिंदी व काजा, पवन हंस हेलीकाप्ॅटर ने लोसर तथा सगनम हेलीपैड के बीच उड़ान भरी। सेना के चौपर ने पंगमो गांव के भिक्षुणी केलसंग ओर काजा के मरीज छेरिंग डोलमा को तीमारदारों के साथ कुल्लू पहुंचाया। सेना के हेलीकॉप्टरों ने लंबे समय से इंतजार कर रहे मरीजों ओर यात्रियों को बर्फ की कैद में फंसे लोगों को कुल्लू पहुंचाया। उधर, उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि लाहौल तथा स्पीति घाटी में फंसे सभी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें से कई मरीज मनाली और शिमला भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed