फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुंतर शहर में पसरी रही गंदगी

भुंतर शहर में पसरी रही गंदगी

Tue, 29 Jan 2019 07:14 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 29 Jan 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
भुंतर शहर में पसरी रही गंदगी
पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ अब नगर पंचायत भुंतर में कूड़े की समस्या सिरदर्द बन गई है। डंपिंग साइट न होने से लोगों को कूड़ा फेंकने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर पंचायत कूड़े की डंपिंग भुंतर पार्क में कर रही थी। लेकिन जनता के विरोध पर इस डंपिंग को भी बंद करना पड़ा।

समस्या को लेकर नगर पंचायत के प्रधान कर्ण सिंह ने मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया। इसमें कूड़े की डंपिंग को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने पार्षदों व भुंतर की जनता के साथ हुई बैठक में कहा कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री और उपायुक्त कुल्लू से मिलकर बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में निकलने वाले कूड़े का निष्पादन करना चुनौती बन गया है। नगर पंचायत जहां कूड़े को डंप करती है, वहां लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है। शहरवासियों ने कहा कि खुले में शौच आदि करने से ब्यास नदी को दूषित किया जा रहा है। बैठक में उप प्रधान नीना राणा, पार्षद ललिता शर्मा, अजय कुमार के अलावा संदीप कुमार, सौजू राम व दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed