फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चौदह तक संवेदनशील रूटों पर नहीं दौड़ेंगी बसें

चौदह तक संवेदनशील रूटों पर नहीं दौड़ेंगी बसें

Mon, 12 Nov 2018 06:57 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
चौदह तक संवेदनशील रूटों पर नहीं दौड़ेंगी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। मौसम के खराब रुख को देखते हुए कुल्लू जिले में अलर्ट जारी गया किया है। इस दौरान एचआरटीसी की बसें जिले के संवेदनशील रूटों पर नहीं दौड़ेंगी। इसको लेकर निगम भी सतर्क है। मौसम विभाग ने जिले में 14 नवंबर तक बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई है।

सोमवार दोपहर बाद से घाटी के कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिरने से कड़ाके की ठंड नेे दस्तक दे दी है। नवंबर माह के पहले हफ्ते रोहतांग व जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फबारी से घाटी का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था। ऐसे में अब एचआरटीसी ने अपने सभी चालकों-परिचालकों से बसों व सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील रूटों पर बसों को न लेने जाने की हिदायत दी है। जिले में पहले से ही करीब आधा दर्जन बसों के रूट बंद चल रहे हैं। पहाड़ों में भारी बर्फबारी होने की सूचना के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। पर्यटकों के साथ आम लोगों को खासकर रोहतांग व जलोड़ी दर्रा की ओर पैदल आवाजाही न करने की सलाह दी है। उधर, एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि प्रशासन ने पहले से ही मौसम विभाग की चेतावनी केे बाद अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने कुल्लू जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। एडीएम ने कहा कि प्रशासन मौसम की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed