फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिला मुख्यालय के रेस्टहाउसों में नहीं होगी बुकिंग

जिला मुख्यालय के रेस्टहाउसों में नहीं होगी बुकिंग

Mon, 24 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के रेस्टहाउसों में नहीं होगी बुकिंग
जिला मुख्यालय के रेस्ट हाउसों में नहीं होगी बुकिंग
विज्ञापन

प्रशासन ने आपातकालीन स्थित में रेस्ट हाउसों को खाली रखने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बाढ़ से जूझ रहे जिला कुल्लू के लोग दहशत में है। खासकर ब्यास नदी के रौद्र रूप ने लोगों को डरा दिया है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिला मुख्यालय व इसके आसपास के सरकारी रेस्ट हाउसों की बुकिंग नहीं हो सकेगी। आपातकालीन स्थित में इन रेस्ट हाउसों को खाली रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि अभी जिला कुल्लू में बारिश व बाढ़ का खतरा टला नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक खतरा ब्यास किनारे रहने वाले लोगों पर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस तरह की स्थिति से निपटने के सभी प्रबंध रखे हैं। बाढ़ प्रभावितों को रहने से लेकर खाने की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि बारिश से हुए भारी नुकसान से निपटने के लिए प्रशासन एनएचपीसी की मशीनरी की मदद लेगा। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने के बाद राहत कार्य शुरू करने के लिए एनएचपीसी की मशीनरी की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed