{"_id":"5b7eb14742c79246452df00d","slug":"141535029575-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार के दर्जनों सरकारी डिपुओं में तेल, चीनी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार के दर्जनों सरकारी डिपुओं में तेल, चीनी गायब
Updated Thu, 23 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के दर्जनों सरकारी डिपुओं में लोगों को तेल और चीनी नहीं मिल रही है। हालांकि बीपीएल व अंत्योदय परिवार के लोगों को चीनी का मासिक कोटा मिल रहा है। क्षेत्र की 36 पंचायतों के लोग सस्ते राशन से वंचित हो रहे हैं। ऐसे में उनको बाहरी दुकानों से महंगे दामों पर चीनी और तेल आदि खरीदना पड़ रहा है।
अगस्त माह बीतने को है। लेकिन चीनी व तेल की खेप बंजार के डिपुओं में अभी तक नहीं पहुंची। ग्रामीण रामेश्वरी, फूला देवी, महेश, भीमा देवी, रजनी ठाकुर, डोलमा देवी, कृष्णा देवी, उषा देवी, तीलका, भीमा, बिमला देवी, कला देवी आदि का कहना है कि जनता को सस्ते राशन का लाभ नहीं मिल रहा है और इससे उनकी रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। लोगों ने कहा कि कुछ महीनों को छोड़ कर कभी भी सरकारी डिपुओं में लोगों को पूरा सामान नहीं मिलता है। लोगों ने सरकार व खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की है कि जल्द ही बंजार के सरकारी डिपुओं में तेल और चीनी भेजी जाए, ताकि गरीब लोगों को राहत मिल सके। उधर, खाद्य निरीक्षक बंजार डीआर ठाकुर का कहना है कि तेल की सप्लाई अभी तक नहीं आई है। बीपीएल परिवारों को चीनी दी जा रही है।