फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   परिवहन सुविधा न मिलने से बच्चे नहीं गए स्कूल

परिवहन सुविधा न मिलने से बच्चे नहीं गए स्कूल

Thu, 03 May 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
परिवहन सुविधा न मिलने से बच्चे नहीं गए स्कूल
परिवहन सुविधा न मिलने से बच्चे नहीं गए स्कूल
विज्ञापन

नहीं सुलझा स्कूल और अभिभावकों के बीच मामला
उपायुक्त से मिलने पहुंचे बच्चों के अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल कटराईं और अभिभावकों में बीच परिवहन सुविधा बंद किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा परिवहन सेवा बंद किए जाने के विरोध में वीरवार को अभिभावक उपायुक्त से मिलने पहुंचे। अभिभावकों ने उपायुक्त को सारी स्थिति से अवगत करवाया। वहीं अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा उपनिदेशक से भी मिला।

अभिभावकों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से बच्चे घरों पर ही हैं। स्कूल द्वारा परिवहन सेवाएं से हाथ पीछे करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। मामले को लेकर अभिभावकों ने प्रबंधन के साथ बैठक भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि अभिभावक प्रबंधन को अधिक किराया देने के पक्ष में भी हैं। इसके बावजूद स्कूल अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। जिससे उनके बच्चों का भविष्य अब अधर में लटक गया है। इस मामले स्कूल प्रबंधन को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। वहीं शिक्षा उप निदेशक जगदीश ने कहा कि डीएवी स्कूल प्रबंधन को मामले को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस दौरान दासी देवी, ममता, सुनील कुमार, सुनीता, लता, आकाश, ओमप्रकाश, ज्ञान सिंह, कुशाल सूद, विकास, निशा, किरन, निर्मला, रोशनी, वीना, पालमो, राधा, छेरिंग, बनीता, भुवनेश्वरी, मोहन लाल, बुद्धि, नवीन ठाकुर, यशपाल नेगी, अमर सिंह, राकेश, लेखराज, दयाल सिंह, सुशील ठाकुर, सुभाष नेगी, इंद्रजीत, हरी सिंह, सुमित सूद, एमआर धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed