फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एबीवीपी ने चलाया चलते हैं गांव की ओर कार्यक्रम

एबीवीपी ने चलाया चलते हैं गांव की ओर कार्यक्रम

Fri, 30 Mar 2018 08:19 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने चलाया चलते हैं गांव की ओर कार्यक्रम
स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और
विज्ञापन

नशाखोरी पर होगा सर्वेक्षण
एबीवीपी ने चलाया ‘चलते हैं गांव की ओर’ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने ‘चलते हैं गांव की ओर’ प्रांत स्तरीय योजना के तहत कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाकर 25 मार्च से 5 अप्रैल तक गांव में लोगों की समस्याओं को जानेंगे। इसके तहत गांव में जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, सफाई, कृषि, नशाखोरी और अन्य विषयों पर सर्वेक्षण कर रही है।
विद्यार्थी परिषद कुल्लू विभाग संयोजक विकाश भल्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला के सभी महाविद्यालय के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है जिसमें अभी तक विद्यार्थी परिषद के 45 विस्तारकों का पंजीकरण हुआ है जो कुल्लू जिला में हरीपुर इकाई के कार्यकर्ता अपनी टीमों के साथ सजला, सोयल, मनसारी और खोपड़ी गांव जाकर सर्वेक्षण करेंगे।
विज्ञापन

कुल्लू इकाई के कार्यकर्ता मौहल, पिरड़ी, भेखली और खराहल घाटी तथा बंजार इकाई के कार्यकर्ता बालीचौकी के कनौन गांव में जाकर सर्वेक्षण किया तथा इन क्षेत्रों की समस्या को जाना। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने चलो गांव की ओर सामाजिक सर्वेक्षण के रूप में यह कार्यक्रम चलाया है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। इस कार्यक्रम मे सिमरन, नवीन, सुमित, राकेश कुमार, रोशन, दिशा सूद, ईशानी, रिया वर्मा, अभिषेक, अनिल कुमार, सृष्टि, उदय सूद और महेंद्र समेत करीब 45 कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed