फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जबाड़ी मेले में महिलाएं रस्साकशी में दिखाएंगी दमखम

जबाड़ी मेले में महिलाएं रस्साकशी में दिखाएंगी दमखम

Tue, 13 Mar 2018 07:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
जबाड़ी मेले में महिलाएं रस्साकशी में दिखाएंगी दमखम
जबाड़ी मेले में महिलाएं
विज्ञापन

रस्साकशी में दिखाएंगी दमखम
बबेली जबाड़ी मेले में होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। बबेली जबाड़ी का शुभारंभ वीरवार को होगा। इसके लिए तमाम तैयारियां महिषासुर मर्दनी माता कमेटी ने पूरी कर दी हैं। मेला कमेटी के प्रधान एवं पूर्व उपप्रधान नलाच पंचायत के ठाकुर चंद ने कहा कि यह मेला महिषा सुर मर्दनी माता के सम्मान मनाया जाता है। इस एक दिवसीय मेले में महिलाओं का रस्साकशी मुख्य आकर्षण होगा। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। कबड्डी में प्रथम टीम को 7100 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रूपये इनाम से सम्मानित किया जाएगा। रस्साकशी में प्रथम स्थान झटकने वाली टीम को 3100 रूपये और द्वितीय स्थान को हासिल करने वाली टीम को 2100 रूपये बतौर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। लोकनृत्य में भाग लेने वाले महिला मंडल को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 2100-2100 रूपये दिए जाएंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक ईश्वर ठाकुर अपनी प्रस्तुति देकर धमाल मचाएंगे। वही, लीला ठाकुर अपनी सुरीली आवाज से लोगों को थिरकने पर मजबूर करेंगी। स्थानीय कलाकार धर्मचंद ठाकुर भी गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। धर्मचंद सांस्कृतिक प्रभारी ने कहा कि महिलाओं का लोकनृत्य दिन के समय होगा। कमेटी के प्रधान ठाकुर चंद ने कहा कि मेले में मुख्यातिथि बतौर मंडलगढ़ परिषद् सदस्य मंजरी नेगी शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed