{"_id":"5a40fcc04f1c1baa268b5c9a","slug":"141514208448-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के माल में 250 महिलाओं ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के माल में 250 महिलाओं ने डाली नाटी
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
naati
- फोटो : naati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस के मौके पर पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड में 250 महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक कुल्लवी नाटी डाली। विंटर कार्निवाल में होने वाली नाटी के लिए हुई प्रथम चरण की नाटी की रिहर्सल में ऊझी घाटी के 25 महिला मंडलों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की नाटी देखकर देशभर से सैर सपाटे को पहुंचे पर्यटक भी झूमने पर मजबूर हो गए। सोमवार को हुई नाटी का मकसद जहां यह कुल्लवी नाटी से सैलानियों का मनोरंजन करने तथा कुल्लवी संस्कृति से रूबरू करवाना था। वहीं महिलाओं द्वारा विंटर कार्निवल के लिए भी रिहर्सल भी हुई।
एसडीएम मनाली एवं विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एचआर बैरवा ने बताया कि विंटर कार्निवाल कमेटी कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटा है। नाटी की रिहर्सल दो चरणों में होगी। पहले चरण में राइट बैंक की 25 महिला मंडलों की 250 महिलाओं की ओर से मनाली के ऐतिहासिक माल रोड पर अपनी रिहर्सल की है। जिसके देशभर के आए हजारों पर्यटक गवाह बने। दूसरी रिहर्सल 31 दिसंबर को नववर्ष के मौके पर होगी। जिससे इस दौरान भी सैलानी कुल्लू जिला की समृद्ध संस्कृति को जान सकें। मनाली में राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल दो से छह जनवरी तक मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों इन दिनों जोरों पर चल रही हैं।