{"_id":"5a36892c4f1c1b8d698c2266","slug":"141513523500-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मरीज समेत 102 यात्री हुए रोहतांग के आर-पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मरीज समेत 102 यात्री हुए रोहतांग के आर-पार
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के लिए रविवार को हेलीकॉप्टर ने तीन उड़ानें भरीं। पहली उड़ान भुंतर-स्तींगरी-भुंतर के बीच हुई। दूसरी उड़ान भुंतर-उदयपुर-भुंतर के बीच जबकि, तीसरी उड़ान भुंतर-स्तींगरी-तांदी डाईट-भुंतर के बीच हुई। इसमें चार मरीजों सहित 102 यात्री रोहतांग दर्रे के आर-पार हुए। इन उड़ानों में बर्फ के आगोश में फंसे एचआरटीसी केलांग डिपो के कुछ चालक-परिचालकों को भी कुल्लू पहुंचाया गया। लाहौल के लिए रविवार से शीतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होते ही जनजातीय क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। घाटी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के बीच हेलीकॉप्टर उड़ानें मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। रविवार को स्तींगरी के लिए पहली उड़ान में भुंतर से स्तींगरी के लिए 16 यात्री पहुंचाए गए। वहीं स्तींगरी से 2 बच्चों सहित 19 यात्री भुंतर लाए गए। दूसरी उड़ान में भुंतर से दो बच्चों सहित 15 यात्रियों को उदयपुर पहुंचाया गया। वहीं उदयपुर हेलीपैड से दो मरीजों के साथ 17 यात्री कुल्लू लाए गए। तीसरी उड़ान भुंतर-स्तींगरी-तांदी डाइट के लिए संयुक्त उड़ान भरी गई। इसमें 4 बच्चों सहित 15 यात्री तांदी डाइट हेलीपैड उतरे। तांदी डाइट से 20 यात्रियों को कुल्लू लाया गया। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को मौसम अनुकूल होने पर हेलीकॉप्टर ने लाहौल के लिए तीन उड़ानें भरीं। इसमें चार मरीजों सहित 102 यात्रियों ने रोहतांग दर्रा आर-पार किया। उन्होंने कहा कि उड़ानों में जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।