फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रन फॉर फन में विजेताओं को पहली बार मिलेगा पुरस्कार

रन फॉर फन में विजेताओं को पहली बार मिलेगा पुरस्कार

Fri, 15 Dec 2017 09:43 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
रन फॉर फन में विजेताओं को पहली बार मिलेगा पुरस्कार
मैराथन - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू एवं जिला युवा सेवाएं व खेल कार्यालय कुल्लू की ओर से नव वर्ष के मौके पर समर्थ सिटीजन सोलिडेटरी मार्च व हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला, पुरूष के अलावा रन फॉर फन का भी आयोजन होगा। पहली बार रन फार फन वर्ग में भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पुरूष वर्ग की हॉफ मैराथन 21 किलोमीटर जबकि महिला वर्ग की मैराथन 10 किलोमीटर की होगी। एक जनवरी को होने वाली हॉफ मैराथन उपायुक्त कार्यालय ढालपुर कुल्लू से भुंतर तथा वापसी इसी मार्ग से होगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य वर्ग के लिए 3.4 किलोमीटर रन फॉर फन दौड़ भी होगी। जो वरिष्ठ आयु वर्ग, 12 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग तथा 12 वर्ष से अधिक सभी महिला वर्ग में होगी। मैराथन में इस बार सभी वर्गों में पुरस्कार भी रखे गए हैं। इससे पहले मैराथन के प्रतियोगितात्मक वर्ग में ही पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरूष वर्ग की हॉफ मैराथन 21 किलोमीटर में पहला इनाम 11 हजार, दूसरा 8 हजार, तीसरा इनाम 5 हजार, चौथे से आठवें स्थान तक 1000 रूपये जबकि महिला वर्ग की मैराथन 10 किलोमीटर में पहला ईनाम 11 हजार, दूसरा इनाम 8 हजार, तीसरा इनाम पांच हजार, चौथे से आठवें स्थान तक 1000 रूपये दिया जाएगा। रन फॉर फन में पहला इनाम 2100 रूपये, दूसरा 1100, तीसरा इनाम 500 रूपये दिया जाएगा। इस संबंध में सहायक आयुक्त एवं उपायुक्त डॉ अमित गुलेरिया ने कहा कि मैराथन के लिए पंजीकरण शुल्क 20 रूपये देना होगा। पंजीकरण 28 दिसंबर तक खेल विभाग के कार्यालय में किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क जमा करने वाले प्रतिभागी को चेस्ट नंबर दिया जाएगा। वहीं, डीसी युनूस ने कहा कि रन फॉर फन में पहली बार पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने मैराथन में सभी से बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed