{"_id":"5a33c83c4f1c1b8e698c1fd6","slug":"141513343036-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्सू हेलीपैड से बर्फ हटाने में जुटा लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्सू हेलीपैड से बर्फ हटाने में जुटा लोनिवि
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
snowfall in lahul
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में भारी बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा करीब पांच महीने के लिए बंद हो गया है। अब एक मात्र हवाई सेवा ही जनजातीय लोगों के लिए आने जाने का विकल्प बचा है। हालांकि लाहौल प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति में केवल मरीजों को ही रोहतांग सुरंग निर्माण स्थल उतरी छोर से ही मनाली जाने के लिए सुविधा मुहैया की है।
उधर, लोगों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग सिस्सू ने हेलीपैड को जाने वाली सड़क से बर्फ हटाने कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। घाटी के भीतर भी संपर्क मार्ग भी बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। जिसके चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक का सफर काफी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी अनिल, पद्मा, शेर चंद, सुनील और कर्मा ने बताया कि इलाके में भारी बर्फबारी के कारण संपर्क मार्ग सहित पैदल के लिए फुटपाथ में भी दो से तीन फुट तक बर्फ गिरने से लोगों को आने जाने में भरी असुविधा हो रही है। लोनिवि के सुपरवाइजर सुरेश ने बताया कि सिस्सू से हेलीपैड तक जाने वाली सड़क से बर्फ हटाना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों के भीतर सिस्सू हेलीपैड से भी बर्फ हटा दिया जाएगा।