फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हो हल्ला मचाने को नहीं जिप भवन,गरिमा बनाए रखें: वीरभद्र सिंह

हो हल्ला मचाने को नहीं जिप भवन,गरिमा बनाए रखें: वीरभद्र सिंह

Sat, 08 Jul 2017 09:55 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
हो हल्ला मचाने को नहीं जिप भवन,गरिमा बनाए रखें: वीरभद्र सिंह
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिला परिषद भवन की गरिमा बनाए रखें। यह भवन हो हल्ला मचाने के लिए नहीं बनाए गए हैं। जिप भवन में दुकानें होना भवन की गरिमा के विरुद्ध है। शनिवार सुबह सीएम केलांग में जिला परिषद भवन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने भवन के सम्मेलन कक्ष में यू आकार में टेबल बनाने तथा सुंदर तस्वीरें लगाने समेत अन्य निर्देश दिए। उन्होंने जिप सदस्यों से भवन के उचित रख रखाव का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन में दुकानें होना सही नहीं है। इनके शटर निकाल कर स्टोर रूम में बदलने को कहा। उन्होंने सम्मेलन कक्ष में कहा कि 14वें वित्तायोग में जिप सदस्यों को नजर अंदाज किया गया है। जिनके लिए प्रदेश सरकार ने बजट से धनराशि जारी की है। 14वें वित्तायोग की कमियों को दूर करने के लिए मामला उठाया जाएगा। जिससे 15वे वित्तायोग में दिक्कतें न हो। इससे पहले सीएम ने बस स्टैंड केलांग का निरीक्षण किया और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का डिजाइन अच्छे से नहीं हुआ है। उन्होंने यात्रियों के लिए वेटिंग रूम बनाने को लेकर भी जायजा लिया और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। शनिवार सुबह उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम को फीडबैक दिया। जिला परिषद के सदस्य सुदर्शन जस्पा ने सीएम के समक्ष इलाके की मांगे रखी और इन्हें शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। इस मौके पर विधायक रवि ठाकुर, आरएम मंगल चंद मनेपा और एसपी रमन कुमार मीणा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed