फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाएं महिलाएं

युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाएं महिलाएं

Fri, 08 Mar 2019 06:18 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/पतलीकूहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/पतलीकूहल Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में अपनी भूमिका निभाएं महिलाएं
अपराजिता कार्यक्रम
महिला दिवस के मौके पर जिला कुल्लू में दो जगह अमर उजाला का 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 700 महिलाओं के शपथ पत्र भरे गए हैं। जिला मुख्यालय के अटल सदन और पतलीकूहल के मेला मैदान में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

ढालपुर में 475 और पतलीकूहल में 225 शपथ पत्र भरे गए हैं। पतलीकूहल में हुए कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की लत में फंस रही है। इससे वे अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। महिलाएं अपने बच्चों को नशे से बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकती हैं। अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखे। कहा कि अगर आपका बच्चा गलत कर रहा है तो उसकी गलतियों को छुपाएं नहीं, बल्कि उसे उसका अहसास करवाएं। पतलीकूहल में आशियां कला ग्रुप की इकाई देव सेवा संस्था के सहयोग से शुक्रवार को अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पतलीकूहल चौकी प्रभारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान घाटी के 50 महिला मंडलों की 225 महिलाओं को कानून और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पतलीकूहल चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि महिलाओं को कानून की जानकारी होना जरूरी है। जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं होंगी, उनके खिलाफ अत्याचार के मामलों में कमी नहीं आएगी। अगर कोई महिला किसी विपत्ति में है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1515 डायर करें। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल जाने के बाद पुलिस उस महिला की मदद के लिए पहुंच जाएगी। लेकिन इसका गलत इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन


फेक कॉल पर झांसे में न आएं : दया राम
पतलीकूहल चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि आजकल कई फेक कॉल्स आती हैं। ऐसी कॉल्स को न सुने। अगर फोन पर किसी तरह की जानकारी मांगी जाती है तो उसे भी न दे। कई लोग ऐसी फेक कॉल्स के चक्कर में आकर अपना रुपये व समय बर्बाद कर चुके हैं। कहा कि पुलिस महिलाओं की सहायता के लिए है। पुलिस को सही जानकारी दी जाए। देव सेवा संस्था के अध्यक्ष जयचंद ठाकुर ने अमर उजाला की महिलाओं के प्रति चलाई गई मुहिम की सराहना की। कहा कि इससे महिलाएं अपने अधिकारों, कानूनों के प्रति जागरूक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने गाड़े सफलता के झंडे : शालिनी
कुल्लू के अटल सदन में महिला दिवस पर महिलाओं को अपराजिता अभियान के तहत उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़कर साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। कार्यक्रम में 475 महिलाओं के शपथ पत्र भी भरे गए। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू हकीकत ढांडा ने भी महिलाओं को कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य ने महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में बताया। इस दौरान ईश्वरी शर्मा, मोहन चौहान, तारा चंद, राजीव ठाकुर, विजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed