फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दस घंटों तक बंद रहा भुंतर-मणिकर्ण मार्ग

दस घंटों तक बंद रहा भुंतर-मणिकर्ण मार्ग

Wed, 06 Mar 2019 07:10 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
दस घंटों तक बंद रहा भुंतर-मणिकर्ण मार्ग
सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/जरी। बर्फबारी के बाद अब भूस्खलन पर्यटकों और घाटी के लोगों के लिए आफत बन गया है। भूस्खलन के कारण भुंतर-मणिकर्ण सड़क दस घंटे बंद रही। शरनी नाम स्थान पर पहाड़ी दरकने से सड़क पर विशालकाय चट्टानें गिर गईं, जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई।

चट्टानें गिरने से एक मकान भी बाल-बाल बच गया है। इससे स्थानीय लोगों रात को सो नहीं पाए। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब तीन बजे शरनी के पास भारी भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी और सड़क अवरुद्ध हो गई। सड़क बंद होने से मणिकर्ण, कसोल से वापस जाने वाले पर्यटक यहां फंस गए और उन्हें घंटों तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा दोनों तरफ से करीब एक दर्जन से अधिक बसें भी खड़ी हो गई थी। इसमें छह से सात बसें सुबह के समय मणिकर्ण से जाने वाली थी और इतनी ही बसें मणिकर्ण और अन्य रूटों की बसें फंसी रही। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने लोनिवि जरी को दी और मौके पर एसडीओ पहुंचे। विभाग ने मशीनरी का तैनात कर सड़क बहाली का काम शुरू किया। लेकिन चट्टानों को हटाने में अधिक समय लग गया और दोपहर करीब एक बजे सड़क को अस्थायी रूप से यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इसके बाद सैकड़ों सवारियों ने राहत की सांस ली। सड़क बहाल होने तक दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसमें एचआरटीसी समेत अन्य रोडवेज बसें शामिल रही। उधर, लोक निर्माण जरी के सहायक अभियंता दुष्यंत ने कहा कि सड़क रात करीब तीन बजे से बंद हो गई थी। इसे बुधवार दोपहर करीब एक बजे अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क में पड़ी चट्टानों को हटाने में विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सर्दी के दिनों में जिला में बर्फबारी के साथ मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी रहा। कुल्लू में भूस्खलन के साथ पहाड़ भी दरक रहे हैं। जिला के कुल्लू-मनाली हाईवे-21, कुल्लू-मनाली वामतट, कुल्लू-लगवैली, भुंतर-मणिकर्ण, लारजी-सैंज तथा औट-बंजार हाईवे 305 पर खतरा अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed