{"_id":"5c0ebe39bdec2241cb56b563","slug":"131544470073-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर दो दिवसीय समागम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर दो दिवसीय समागम शुरू
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सिंह सभा में दो दिवसीय समागम पर दीवान सजाया गया। पंजाब से आए रागी जत्थे ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। दिन भर गुरु का अटूट लंगर बरता गया ।
सोमवार को स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सिंह सभा में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर अमृतसर से आए अजायब सिंह, गुरुद्वारे के बाबा निर्मल सिंह की देखरेख में दो दिवसीय समागम शुरु हुआ। इस मौके पर दीवान सजाया गया ।अखंड पाठ शुरू हुआ।बाद में पंजाब से आए भाई अमरजीत सिंह के रागी जत्थे एवं आरसल पारसल के बाबा दीदार सिंह ने सबद-कीर्तन से गुरु की महिमा का बखान कर गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर उनकी महिमा ओर उनके शहादत का गुणगान किया जिसे सुनकर संगत निहाल हो गई।नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आई सिख संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष बारी-बारी से मत्था टेका। इस दौरान पूरे दिन गुरु का अटूट लंगर बरता गया। गुरुद्वारे कर बाबा निर्मल सिंह गोरखा जी ने बताया कि गुरु तेगबहादुर साहिब के दो दिवसीय समागम का समापन मंगलवार को होगा ।इस दौरान निशान सिंह ,महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, अमरीक सिंह, शीतल सिंह, सरदार टहल सिंह, अमृतपाल सिंह, जसपाल सिंह, बलविंदर सिंह, दिलीप सिंह, जरनैल सिंह, गुरनाम सिंह, जगजीत सिंह जोगी, हरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह ढींढसा ,कुलदीप सिंह कुक्कू सहित भारी संख्या में सिख संगत मौजूद रही ।