{"_id":"5b5f15b94f1c1bf6548b5d38","slug":"131532958137-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से 5.80 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से 5.80 करोड़ का नुकसान
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में पिछले हफ्ते लगातार चार दिनों तक हुई भारी बारिश से करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। मूसलाधार बारिश से आईपीएच विभाग की कई पेयजल व सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। आईपीएच विभाग को 3.64 करोड़ की चपत लगी, जबकि लोनिवि को 2.16 करोड़ का क्षति हुई है। इसके अलावा कृषि, एनएच अथॉरिटी व बिजली बोर्ड का भी लाखों का नुकसान हुआ है।
बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को देने को कहा है। बरसात से जहां आईपीएच के पेयजल स्रोतों को संजीवनी मिली है, वहीं कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालत बनने से पेयजल स्कीमें टूट गई हैं। ऊझी घाटी के भ्राण में बादल फटने से 18 मील में पेयजल लाइन पूरी तरह से तहस नहस हो गई है। बाढ़ के साथ कई योजनाएं भूस्खलन की जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विभाग की 25 से अधिक सड़कों पर जगह-जगह भूस्खलन होने व डंगों के ढहने से नुकसान हुआ है। इसके चलते अभी करीब एक दर्जन मार्ग प्रभावित चल रहे हैं। उनको खोलने के लिए लोनिवि ने काम शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने सोमवार को भी लोनिवि व आईपीएच विभाग को सड़कों व पेयजल स्कीमों को प्राथमिकता के आधार दुरुस्त करने को कहा है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि सभी विभाग से नुकसान की रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट जल्द ही सरकार को भेजी जाएगी।