फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने को प्रदर्शन

अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने को प्रदर्शन

Wed, 11 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने को प्रदर्शन
स्वार। दुंदावाला के ग्रामीणों ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने को लेकर बिजलीघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील क्षेत्र के गांव दुंदावाला के ग्रामीण मंगलवार को एकत्र होकर नगर स्थित बिजलीघर पहुंचे। जहां गांव में 100 केवी की जगह अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों को आक्रोशित होता देख बिजलीघर में मौजूद कर्मचारी खिसक गए। सूचना पर पहुंचे जेई सुरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को शांत कराकर उनकी समस्या सुनी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में लगने वाला ट्रांसफार्मर 100 केवी का होने के कारण लगातार फुंक रहा है। जबकि गांव का लोड अधिक है जिससे भीषण गर्मी में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जेई से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की। इस पर जेई ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अकरम, फरीद, सरफराज कुरैशी, इमरान, वाजिद, जाकिर अली, आसिफ अली, अकरम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed