फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रदूषण बोर्ड ने एनएचएआई को दिए नोटिस

प्रदूषण बोर्ड ने एनएचएआई को दिए नोटिस

Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण बोर्ड ने एनएचएआई को दिए नोटिस
प्रदूषण बोर्ड ने एनएचएआई को दिए नोटिस
विज्ञापन

वैज्ञानिक तरीके से डंपिंग व पानी छिड़काव के दिए निर्देश
पर्यटन सीजन में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पर्यटन सीजन और गर्मी के मौसम को देखते हुए घाटी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलर्ट हो गया है। बोर्ड ने सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को प्रदूषण बोर्ड के उल्लंघन करने पर नोटिस थमाए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टकोली से कुल्लू और कुल्लू से मनाली तक चल रहे फोरलेन निर्माण में अवैध तरीके से की जा रही डंपिंग तथा पर्यटन सीजन में सड़क से उठ रही धूल को लेकर नोटिस दिए हैं।
बोर्ड को शिकायत मिली थी कि टकोली से लेकर पर्यटन नगरी मनाली तक हो रहे फोरलेन निर्माण से निकल रहे मलबे को अवैध रूप से ब्यास नदी के किनारे डंप किया जा रहा है। साथ ही निर्माण के दौरान उठ रही धूल मिट्टी से घाटी का पर्यावरण भी दूषित होने लगा है। जो पर्यटन सीजन व गर्मी के मौसम के लिए खतरनाक है। ऐसे में प्रदूषण बोर्ड ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)को वैज्ञानिक तरीके से फोरलेन के मलबे को डंपिंग करने को कहा है और साथ ही सड़क से उठ रही मिट्टी को नियंत्रित करने के लिए पानी की उचित छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलावासी दीपक सिंह, अमर सिंह, तेज सिंह, महेंद्र ठाकुर, जीवन लाल, राजू, संजय कुमार, राहुल तथा राजेंद्र सिंह ने कहा कि औट से लेकर मनाली तक फोरलेन निर्माण से निकलने वाले मलबे को मनमाने तरीके से ब्यास नदी के किनारे फेंका जा रहा है। बरसात में यह बाढ़ के लिए खतरनाक हो सकता है। पर्यटन सीजन में कुल्लू-मनाली में रोजाना सैकड़ों वाहनों की वृद्धि हो रही है और वाहनों के कारण सड़क से मिट्टी उठ रही जो वातावरण के साथ वायु प्रदूषण को दूषित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू के सहायक अभियंता प्रदीप मोदगिल ने कहा कि उन्होंने सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दो नोटिस दिए हैं। नोटिस देने के बाद भी अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed