{"_id":"5aca1f014f1c1b1a6a8b6251","slug":"131523195649-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का पानी पीने से हुआ डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का पानी पीने से हुआ डायरिया
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
नाले का पानी पीने से फैला डायरिया
कंडीधार का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दौरा
पानी के चार सैंपल भरे, छह लोगों के ब्लड सैंपल लिए
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार की तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कंडीधार में फैले डायरिया पर काबू पा लिया है। रविवार को पंचायत के गहीधार गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पानी के चार और छह लोगों के ब्लड सैंपल भरे हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया है। प्रथम परिदृश्य में गांव में फैले डायरिया का कारण नाले का पानी सामने आया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी कुल्लू डॉ. विक्रम कटोच की अगुवाई में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों का मौके पर जांच कर डायरिया के नियंत्रित होने का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने उल्टी-दस्त से पीड़ित लोगों को जागरूक किया और पानी के सैंपल की रिपोर्ट आने तक पानी को उबाल कर पीनेे की हिदायत दी। जांच टीम ने गहीधार गांव में शिविर लगाकर 53 लोगों की जांच की है। इसमें 15 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित थे, जबकि 38 अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य को जांचा गया है। बंजार अस्पताल में उपचाराधीन छह लोगों के ब्लड सैंपल भरे हैं। इस मौकेे पर डॉ. अमिता, चेत राम, सूरजमणि, रुमा, ओम प्रकाश और राजेश कुमार शामिल रहे। सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया है। टीम ने कंढ़ीधार गांव के गहीधार में जांच शिविर लगाया था, जिसमें उल्टी-दस्त से पीड़ितों के साथ सभी ग्रामीणों की भी निशुल्क जांच की है।