फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अवैध रूप से डंपिंग पर नेशनल हाइवे प्राधिकरण को 10 लाख जुर्माना

अवैध रूप से डंपिंग पर नेशनल हाइवे प्राधिकरण को 10 लाख जुर्माना

Thu, 05 Apr 2018 09:50 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से डंपिंग पर नेशनल हाइवे प्राधिकरण को 10 लाख जुर्माना
note - फोटो : amarujala
कुल्लू। फोरलेन निर्माण और कुल्लू-मनाली सड़क के विस्तारीकरण कार्य के दौरान अवैध रूप से जगह-जगह मलबा डंप करने पर वन विभाग ने वन संपदा को नुकसान होने पर नेशनल हाईवे प्राधिकरण (एनएचएआई) को करीब दस लाख रुपये जुर्माना लगाया है। एनएचएआई पर शिकंजा कसते वन विभाग ने परियोजना निदेशक को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है। वन विभाग की सख्त कार्रवाई से निर्माण कार्य में लगी कंपनी और ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कुल्लू जिला में इन दिनों जिया से रामशिला तक फोरलेन तथा कुल्लू से मनाली तक सड़क का विस्तारीकरण का कार्य जोरों पर चला हुआ है। इस दौरान निर्माण पर लगी मशीनरी अवैध रूप मलबा हर कहीं डंप कर रही है। हालांकि नियमानुसार मलबे को डंप करने के लिए डंपिंग साइट होना जरूरी है। धड़ल्ले से हो रही अवैध डंपिंग का मामला ध्यान में आने के बाद वन विभाग की टीम ने दौरा कर वन संपदा को हो रहे नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा हुआ पाया गया। विभागीय टीम के आकलन में 9,81,116 रुपये का नुकसान पाया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में वन विभाग की ओर से डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चढ्डा ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्ट को कारण बताओ नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से एतिहात बरतने को लेकर अंडरटेकिंग भी मांगी गई है और उनके द्वारा नष्ट किए गए क्षेत्र को दोबारा सही करने के कदम उठाने के बारे में कहा गया है। प्रशासन व वन विभाग की सख्त कार्रवाई के बावजूद एनएचएआई की ओर से धड्डले से अवैध डंपिंग जारी है। पूर्व में दो बार नोटिस दिए जा चुके हैं। जिसमें 11 लाख रुपये जुर्माना वसूल लिया गया है। अब तीसरी बार नोटिस देते हुए करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। इधर, डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा ने बताया कि नियमों की अनदेखी पर एनएचएआई को जुर्माना किया गया है। इस संबंध में नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed