फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   धाटू झेच्चिरा बाणा,बाणा मेरी पूर्णुएं पर झूमे लोग

धाटू झेच्चिरा बाणा,बाणा मेरी पूर्णुएं पर झूमे लोग

Fri, 16 Mar 2018 07:24 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
धाटू झेच्चिरा बाणा,बाणा मेरी पूर्णुएं पर झूमे लोग
‘धाटू झेच्चिरा बाणा-बाणा मेरी पूर्णुएं’ पर झूमे लोग
विज्ञापन

सेउबाग जबाड़ी मेले में गायक कुशल वर्मा ने मचाया धमाल
ब्लाइंड स्कूल के बच्चों ने भी दी शानदार प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। तीन दिवसीय जबाड़ी मेले के अंतिम दिन वीरवार की रात को सांस्कृतिक में लोक गायक कुशल वर्मा और चंद्रा आभा ब्लाइंड स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर सब लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर कुशल वर्मा ने एक बढ़कर गीत गा कर सबका भरपूर मनोरंजन किया।
उन्होंने ...आम्मा झूले लाहौली टापी बड़ी बांकी गीत को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, चंद्रा आभा ब्लाइंड स्कूल पायल और पंकज ने फिल्मी गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं। महिला मंडल फाड़मेह, महिला मंडल सुईरोपा, सेरी ग्रुप, सुकन्या ग्रुप और साधना ग्रुप ने कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर समां बांधा। शुक्रवार को माता दशमी वारदा पूजा-अर्चना के बाद दोपहर को गाहर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने बताया कि माता गाहर में प्राकृतिक प्रकोप से निजात पाने के लिए यहां कुछ देव कार्य देव विधि के अनुसार करेगी। गाहर बिरशु तक माता और देवता यहां पर ही विराजमान होंगे। समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के नेता हरि चंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों और कलाकारों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने ऐच्छिक निधि से पंद्रह हजार भी युवा मंडल को दिए। इस मौके पर स्थानीय पंचायत काईस की प्रधान यूमो देवी, गाहर पंचायत की समिति सदस्य अमरा देवी, मधुसूदन मेमोरियल कबड्डी के आयोजक प्रसुन शर्मा, महासचिव कमजोर एवं दलित वर्ग के राजेश और युवा मंडल के प्रधान रोहित वत्स सहित पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed