{"_id":"5a784c854f1c1b187e8b4729","slug":"131517833349-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराहल की तलोगी पंचायत में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराहल की तलोगी पंचायत में पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते खराहल घाटी के लोअर खराहल की तलोगी पंचायत में पेयजल की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों को मीलों दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि आईपीएच विभाग दो सप्ताह से तलोगी पंचायत के गांव तराकड़ा, तलोगी, तरांबली, बारीनाला और तलोगी आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाया है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को उपायुक्त युनूस से जल्द से जल्द समस्या समाधान का आग्रह किया है।
तलोगी पंचायत के अनिल राणा, वार्ड पंच चमन लाल, जोग राज, दीनदयाल, खूब राम, विमला देवी, फूला देवी, पुष्पा देवी और सीतू ने कहा कि दो सप्ताह से लोअर खराहल के आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित किया गया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पेयजल किल्लत होने से जहां रोजमर्रा के कार्यों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए मीलों दूर से ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर जल्द पेयजल आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया तो विभाग कार्यालय के बाहर खाली बर्तनों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। वहीं उपायुक्त युनूस ने कहा कि आईपीएच विभाग को पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए जाएंगे।