{"_id":"5a5dfcb14f1c1b80268b4b47","slug":"131516108977-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटमैला पानी पीने को मजबूर फरयाड़ी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटमैला पानी पीने को मजबूर फरयाड़ी के ग्रामीण
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Water
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुशैनी/बंजार । उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत तुंग के फरयाड़ी गांव के बाशिंदे मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। नलों में कई दिनों से मटमैला पानी टपक रहा है। ऐसे में कई बीमारियों के फैलने का खतरा सताने लगा है। लोगों ने आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय निवासी संगत राम कारदार, नारायण सिंह, लजे राम, नरोत्तम सिंह, कुर्मी राम, ठाकर दास, धर्मदास, वरेसतू, मोती राम, लाल सिह, लजे राम, नरोत्तम सिंह, राम लाल, गुमत राम, दुर्गा दास, डोले राम और रेवतू राम ने कहा कि तुंग पंचायत के गांव फरयाड़ी, रिखली, धार, छलेहड़ गांवों को नागा नाल से कुछ वर्ष पूर्व पेयजल योजना शुरू की गई थी। पानी की स्टोरेज को बनाए टैंक सड़ गए। इसके बाद स्रोत से सीधी सप्लाई हो रही है। जिससे लोगों को मटमैला आ रहा है। विभाग की गलती का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है। मामले को स्थानीय लोगों ने विधायक बंजार के समक्ष उठाया है। विधायक ने भी ग्रामीणों को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा है कि पेयजल स्रोत के नजदीक आरसीसी का टैंक बनाया जाए। जिससे लोगों को साफ सुथरा पेयजल उपलब्ध हो।
आईपीएच उपमंडल बंजार सहायक अभियंता महेंद्र सिंह धामी ने कहा कि नागा नाल फरयाड़ी पेयजल योजना के लिए स्टोरेज टैंक बनाया जा रहा है। ग्रामीणों को पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए जाएंगे।