{"_id":"5a4242ff4f1c1b5c248b4b72","slug":"131514291967-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी हिडिंबा की पूजा अर्चना से शुरू होगा विंटर कार्निवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी हिडिंबा की पूजा अर्चना से शुरू होगा विंटर कार्निवाल
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
winter carnival audition
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। दो से छह जनवरी तक मनाए जाने वाले सातवें राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल के लिए कमेटी ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। देवी हिडिंबा की पूजा अर्चना के बाद विंटर कार्निवाल का आगाज होगा और प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस बार कार्निवाल में देश के विभिन्न राज्यों के 22 सांस्कृतिक दल भाग लेंगे।
कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए विंटर कार्निवाल कमेटी ने सब कमेटियों का गठन कर उनको जिम्मेदारियां भी सौंप दी हैं। विंटर कार्निवाल के उपाध्यक्ष एवं मनाली के एसडीएम एचआर बेरवा ने कहा कि विंटर कार्निवाल में घाटी के महिला मंडलों की झांकियां, विंटर क्वीन प्रतियोगिता, महिलाओं की रस्साकस्सी, वायस ऑफ विंटर कार्निवाल, महिलाओं की नाटी मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेगा। पारंपरिक नाटी के पहले चरण की रिहर्सल हो गई है। 31 दिसंबर को फिर से मनाली के माल रोड में सैकड़ों महिलाएं नाटी की रिहर्सल करेंगी और नववर्ष को मनाली आने वाले पर्यटकों को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मनाली की मनु रंगशाला को भी रंगरोगन से सजाया गया है। यहां दिन के साथ रात्रि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उधर, ऊझी घाटी के लोगों के साथ मनाली के पर्यटन कारोबारियों में विंटर कार्निवाल को लेकर उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री बनने के बाद जय राम ठाकुर पहली बार विंटर कार्निवाल समारोह में भाग लेंगे। यह उनका सीएम बनने के बाद पहला समारोह हो सकता है। इससे पहले भी पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद विंटर कार्निवाल का उद्घाटन कर चुके हैं। ऐसे मेें हैट्रिक लगाने वाले गोविंद ठाकुर को अगर मंत्री पद मिलता है तो इस समारोह को चार चांद लग सकते हैं।