{"_id":"5a3689424f1c1bee688c241b","slug":"131513523522-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीया और तारा चंद ने जीता बैडमिंटन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीया और तारा चंद ने जीता बैडमिंटन का खिताब
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
badminton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के क्लब हाउस में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। महिला वर्ग में सिंगल स्पर्धा में दीया ने दिशा को हराकर खिताब पर कब्जा किया। जबकि, पुरुष वर्ग के ओपन सिंगल में तारा चंद ने चंद्रसेन को हराया। डबल प्रतियोगिता पर चंद्रेश और देवराज ने कब्जा किया।
लड़कियों के अंडर-13 में संध्या ने अंकिता को हराया है। डबल में तम्मना और नंदनी ने संध्या और सरगम को हराया। लड़कों के वर्ग में प्रियांश ने लक्ष्य को हराया और डबल में सक्षम तथा प्रियांश ने लक्ष्य और रिजुल को हराया। लड़कियों के अंडर-15 में शशि ने मुस्कान को हराया। डबल में तमन्ना व मोनिका ने मुस्कान और हिमालवी को शिकस्त दी। लड़कों के वर्ग में राहुल ने प्रदीप को हराकर कप जीता। लड़कियों के अंडर-17 में प्रिया ने मुस्कान को जबकि डबल स्पर्घा में सोनिया और प्रिया ने मुस्कान तथा हिमालवी को हराया। लड़कों में राहुल ने प्रदीप को डबल वर्ग में प्रदीप और राहुल ने सत्यम और अरुण को मात दी। लड़कियों के अंडर-19 में हिमानी ने दिव्या को शिकस्त दी। डबल में हिमानी व जसमीन ने दिव्या व प्रिया को, लड़कों में देव राज ने कन्नु को जबकि डबल में देव राज व शुभम ने पंकज और कन्नु को हराया। सीनियर वर्ग के अंडर-50 में प्रवीण ने राकेश को जबकि डबल में विजय व प्रवीण ने रनजीत व चमन को मात दी। अंडर-45 में प्रवीण ने शैली और डबल में अनिल और शैली ने श्यामलाल और नोवरा को हराया। अंडर-35 में तारा चंद ने लाल चंद को शिकस्त दी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एडी जल विद्युत परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर सूर्यकांत ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष टेक चंद ठाकुर ने कहा कि पांच दिन तक आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला भर के विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिता में 172 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर, रेफरी विलास हंस और मोनिका भारती, राकेश सोनी आदि मौजूद रहे।