फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नववर्ष व क्रिसमस पर मॉलरोड में होगी सामूहिक नाटी

नववर्ष व क्रिसमस पर मॉलरोड में होगी सामूहिक नाटी

Wed, 06 Dec 2017 07:20 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
नववर्ष व क्रिसमस पर मॉलरोड में होगी सामूहिक नाटी
new year - फोटो : amarujala
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने आने वाले सैलानियों को आकर्षित करने के मकसद से शरदोत्सव आयोजन समिति की ओर से माल रोड पर कुल्लवी नाटी का आयोजन किया जाएगा। 25 और 31 दिसंबर को विभिन्न महिला मंडलों की 300 महिलाएं कुल्लवी परिधानों में नरसिंगों, करनाल, शहनाई, कुल्लवी वाद्ययंत्रों की थाप पर माल रोड पर सामूहिक नृत्य कर सैलानियों का मनोरंजन करेंगी। नाटी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को इनामी राशि भी दी जाएगी। नाटी के अलावा पारंपरिक हौरन नृत्य से भी देश विदेश के सैलानी रूबरू होंगे। वाइस ऑफ कार्निवाल के चुनिंदा 6 गायक कलाकार सैलानियों के मनोरंजन के लिए माल रोड पर स्थापित भव्य मंच पर धमाल मचाएंगे। इन्हीं तैयारियों को लेकर बुधवार को होटल सीगुल में 58 महिला मंडल के प्रतिनिधियों को अभ्यास करवाया गया। जिसमें पारंपरिक हौरन नृत्य व नाटी को लेकर महिलाओं को टिप्स दिए गए। शरदोत्सव कमेटी के उपाध्यक्ष एसडीएम मनाली हेमराज बेरवा ने बताया कि क्रिसमस वह न्यू ईयर के दौरान मनाली में आए सैलानी मौज मस्ती के लिए भारी भरकम रकम देकर होटलों में बुकिंग करवाते हैं लेकिन लो बजट सैलानी आयोजन का भरपूर आनंद नहीं ले पाते। इसलिए शरदोत्सव आयोजन समिति ने ऐसे सैलानियों की मौज मस्ती के लिए मालरोड पर नि:शुल्क रंगारंग कुल्लवी सांस्कृतिक कार्यक्रम वह गीत संगीत आयोजित करने का निर्णय लिया है। एसडीएम ने कहा कि नाटी में विजेता को एक लाख, उप विजेता टीम को 50 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed