{"_id":"5a1582ed4f1c1bc5758b46f7","slug":"131511359213-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानी नृत्य घूमर से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानी नृत्य घूमर से लूटी वाहवाही
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
मौहल स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान कार्यक्रम का लुत्फ उठाते विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी तथा राजकीय उच्च पाठशाला खोखन का संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को सीसे स्कूल मौहल में मनाया गया। इसमें पाठशाला के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष हुकम राम ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। स्कूल की छात्रा अर्चना एंड पार्टी ने सरस्वती वंदना पेश की। राजस्थान का घूमर नृत्य भी किया। निकिता एंड पार्टी ने स्वागत गीत, युक्ता एंड पार्टी ने देश भक्ति गीत जय हो पर डांस की प्रस्तुति पेश की। इसके अलावा लाहुली डांस, महासू नृत्य ने सबका मन मोह लिया।
मुख्यातिथि हेमराज शर्मा ने तीन स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने दीपिका, वरुण, सुनील दत्त, साहिल, अभिषेक, आर्यन, राकेश, साक्षी, अष्मिता, सुनील, सोनू, राहुल, खुशबू, तमन्ना, खिला देवी, शानू तथा उमा आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान शमशी स्कूल के मुख्याध्यापक संजीव, खोखन स्कूल के मुख्याध्यापक विनोद, भागचंद ठाकुर, प्रधानाचार्य अंशु, प्रधानाचार्य लेखपाल ठाकुर, मौहल पंचायत की प्रधान उमा देवी, उपप्रधान शिव सिंह नेगी, केंद्रीय मुख्य शिक्षक योगेश शर्मा, राज कुमार, मीरा, रीता, चंद्रा, अमित, देवराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।