फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दमोठी सब्जी मंडी में ठगे जा रहे किसान-बागवान

दमोठी सब्जी मंडी में ठगे जा रहे किसान-बागवान

Sat, 12 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
दमोठी सब्जी मंडी में ठगे जा रहे किसान-बागवान
जिभी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में सेब और सब्जियों का सीजन जोरों पर चल रहा है। वहीं सब्जी मंडी दमोठी में अपने उत्पाद बेचने आने वाले किसानों और बागवानों को आढ़तियों की ओर से ठगा जा रहा है। घाटी के उत्पादक दमोठी मंडी में नाशपाती, सेब, टमाटर, फूलगोभी तथा बंदगोभी आदि को लाया जा रहा है। मगर आढ़तियों और लदानियों की मिलीभगत के कारण उनको अपनी फसल के दाम सही नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी में पहले तो फल और सब्जियों की बोली किसी और भाव में होती है और बाद में आढ़ती और लदानी माल खराब होने का बहाना बना कर बागवानों और किसानों को कम रेट दे रहे हैं। वहीं प्लास्टिक की क्रेट का वजन भी तीन किलो काटा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व उपप्रधान मेघ सिंह ठाकुर, उप प्रधान हुकम ठाकुर, पूर्व उपप्रधान नरोतम ठाकुर कलवारी, अनिल कुमार, दलीप सिंह, भाग सिंह, मोहर सिंह, खेम राज, पूर्ण चंद, रोशन लाल, भूप सिंह, राम सिंह, कली राम, तेज सिंह तथा हेम राज ने कहा कि दमोठी सब्जी में किसान-बागवानों को धोखे में रखकर उनका उत्पाद खरीदा जा रहा है। बोली के समय फल और सब्जियों का भाव कुछ और होता है और उत्पाद खरीदने पर उनका रेट कुछ और लगाया जाता है। इसके अलावा उनके क्रेट को दो के बजाए तीन किलो का वजन काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आढ़ती एसोसिएशन सब्जी मंडी दमोठी के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि कई बागवान क्रेट की ऊपरी सतह पर अच्छा उत्पाद लेकर आते हैं और नीचे खराब किस्म के सेब व नाशपाती लेकर आते हैं। ऐसे में उनका पैसा काटा जाता है। वहीं आढ़तियों की इस ठगी से परेशान घाटी के किसान-बागवानों ने एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज से शिकायत की है। उन्होंने बागवानों को इस पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed