फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1301 candidates filled the post for the post of head in Kullu

कुल्लू में प्रधान पद के लिए आए 1301 नामांकन

Sat, 02 Jan 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
1301 candidates filled the post for the post of head in Kullu
कुल्लू। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन जिले में सैकड़ों प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपनी दावेदारी जताई है। नामांकन के लिए चुनाव आयोग की ओर से तीन दिन का समय उम्मीदवारों को दिया गया था। जिले की विकास खंड आनी में प्रधान पद के लिए 218 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी जताई है, जबकि उप प्रधान पद के लिए 260 और वार्ड सदस्यों के लिए 521 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, निरमंड विकास खंड के लिए प्रधान पद पर 186, उप प्रधान पद के लिए 183 और सदस्य पद पर 400 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उधर, बंजार में प्रधान पद के लिए कुल 260 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। उपप्रधान पद के लिए 269 और वार्ड सदस्य के लिए 581 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। कुल्लू विकास खंड केे तहत प्रधान पद के लिए 413, उपप्रधान के लिए 454 तथा वार्ड सदस्य के लिए 956 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। नग्गर खंड में प्रधान के लिए 224, उपप्रधान के लिए 242 और वार्ड सदस्य के लिए 643 ने पर्चा भरा है। ऐसे में जिला कुल्लू में प्रधान के लिए कुल 1301, उपप्रधान के लिए 1408 और वार्ड सदस्य के लिए 3101 ने पर्चा भरा है। बीडीओ कुल्लू जयवंती ठाकुर ने कहा कि तीन दिनों तक पंचायतीराज चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में अब चार को छंटनी और छह जनवरी को नाम वापिस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed