{"_id":"5ca0c092bdec221445022683","slug":"121554038930-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर से कम नहीं मिनी सचिवालय की हालत, भवन में पानी के रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडहर से कम नहीं मिनी सचिवालय की हालत, भवन में पानी के रिसाव
विज्ञापन
मिनी सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित मिनी सचिवालय कभी भी खंडहर में तबदील हो सकता है। जिला प्रशासन के समाने मिनी सचिवालय की छत से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। हालांकि उपायुक्त कुल्लू ने पिछले साल इसका निरीक्षण कर जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई पहल नहीं हो सकी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में यह मुद्दा उठेगा। इस पर जवाब भी मांगा जाएगा।
मिनी सचिवालय की दीवार ढहने से यहां न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान होगा, बल्कि बड़े स्तर पर जानमाल का नुकसान हो सकता है। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय के साथ चार मंजिला मिनी सचिवालय की एक दीवार के साथ इसकी सीढ़ियों में लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे भवन के ढहने का डर है। हालांकि 2018 में उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने मिनी सचिवालय के सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया था और इस दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस समस्या से उन्हें अवगत करवाया था। इसके बाद उपायुक्त ने जल्द ही इस समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया था। शहरवासी तेज राम, राजेंद्र सिंह, विशाल ठाकुर, रूपेश शर्मा तथा शेर सिंह ने कहा कि लोक सभा चुनावों में इस मुद्दे को राजनीतिक दलों के समक्ष उठाया जाएगा। मिनी सचिवालय की चौथी मंजिल की छत से पिछले दो सालों से लगातार पानी रिसाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय में एक दर्जन से अधिक विभागों के दफ्तर हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
हादसे को पहले टाला जाना चाहिए
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकारी संपत्ति की देखरेख और जानमाल की सुरक्षा करना सरकार व प्रशासन का काम है। अगर मिनी सचिवालय की बिल्डिंग को खतरा है तो जिला आपदा प्रबंधन क्या कर रहा है। हादसे को पहले टाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
भवन को अगर खतरा तो होगी मरम्मत
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। मिनी सचिवालय के भवन को अगर खतरा है तो इसे देखकर मरम्मत की जाएगी। इस बारे में जल्द उचित कदम उठाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू होगी।