{"_id":"5c4db3c5bdec22738813abb5","slug":"121548596165-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी, खिलाड़ी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी, खिलाड़ी किए सम्मानित
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। गणतंत्र दिवस के दौरान ढालपुर में शनिवार को मुख्यातिथि ने विभिन्न कार्यों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों, कर्मचारियों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिला प्रशासन की ओर से उनको पुरस्कृत किया है। रेडक्रॉस मेले में सबसे बेहतर काम करने के लिए लोनिवि कुल्लू के अधिशासी अभियंता केके शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।
अग्निशमन मनाली के भागीरथ शर्मा, खेलों में नैंसी तथा राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक-परिचालक महासंघ कुल्लू को सराहनीय सेवाओं के लिए जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने प्रदान किया। महासंघ को यह पुरस्कार विभिन्न पौधरोपण कार्यक्रमों में 500 से अधिक पौधे लगाने, स्वच्छ भारत समर इंटनरशिप कार्यक्रम व रेडक्रॉस सोसायटी में सराहनीय योगदान और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया है। महासंघ के जिला अध्यक्ष तुलेराम, कोषाध्यक्ष हरदयाल, मनाली खंड के महासचिव इंद्र नेगी, भुंतर खंड के महासचिव वेद राम, कुल्लू खंड के अध्यक्ष मस्त राम, महासचिव प्रीतम सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ख्याल चंद, सोहन लाल, मोहर सिंह, ओम प्रकाश, विकास, मुंशी राम, जगरनाथ, लोत राम और अन्य सदस्यों ने यह पुरस्कार मुख्य अतिथि से प्राप्त किया।