{"_id":"5c17a968bdec2256c73ec541","slug":"121545054568-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारजी झील में जल क्रीड़ा कर सेकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारजी झील में जल क्रीड़ा कर सेकेंगे पर्यटक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। लारजी झील में अब पर्यटक जल क्रीड़ा का भी आनंद ले सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 3.78 करोड़ की लागत से लारजी झील के पास जल क्रीड़ा केंद्र बनाया जा रहा। इसके निर्माण से घाटी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि लारजी झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बजट मंजूूर हो गया है। विधायक ने कहा कि अनछुए पर्यटन स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए पांच करोड़ से नई राहें-नई मंजिलें योजना का भी शुभारंभ किया गया है। इसके तहत पूरे प्रदेश के लिए करोड़ों स्वीकृत हैं। इससे जिभी व सोझा में भी पर्यटन को विकसित किया जाएगा। मोहनी पंचायत में 33 केवी के विद्युत उपकेंद्र को छह महीने में तैयार करवा कर जनता की सुविधा के शुरू कर दिया जाएगा। नगर पंचायत बंजार के वार्ड सात स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी के पास हुए भूस्खलन पर सुरक्षा दीवार दी जाएगी। इसके लिए 14 लाख रुपये की राशि स्वीकृति कर दी गई है। बंजार में लावारिस पशुओं के लिए गो संरक्षण भवन तैयार करवाया जाएगा। इसके साथ बंजार नगर पंचायत को टीसीपी एक्ट से बाहर लाने के लिए पत्राचार किया गया है। शौरी ने कहा कि बंजार में 25 केवी के 32 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। इससे बंजार में बिजली की समस्या व कटों से निजात मिलेगी। रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत मंगलौर में रेशम केंद्र स्थापित किया गया है। इस दौरान मंडलाध्यक्ष बलदेव महंत, महामंत्री जय सिंह व परमानंद भी मौजूद रहे ।