फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए उठाएंगे आवाज

पुरानी पेंशन बहाली के लिए उठाएंगे आवाज

Sun, 16 Dec 2018 07:39 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 16 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए उठाएंगे आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश इंटक की बैठक देवसदन में प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश इंटक के वरिष्ठ महामंत्री महिमनचंद्र ने कहा कि इन सभी अहम मुद्दों को लेकर इंटक जिला से संबंधित जिलाधीशों के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजेगी।

ज्ञापन में पुरानी पेंशन लागू, आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही भर्ती को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की जाएगी। इंटक अब मजीठिया आयोग की सिफारिशों को तुरंत प्रभाव सेे लागू करने की मांग उठाएगी। इंटक ने जो सदस्यता का लक्ष्य रखा है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बबलू पंडित ने कहा कि इंटक जब तक बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को तरजीह नहीं देगी, तब तक संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत नहीं होगा। आने वाले विस चुनावों से पहले इंटक अपने तीन लाख सदस्य जोड़ने के अभियान को पूरा करेगी। कुल्लू बाजार में नगर परिषद की ओर से रेहड़ी-फड़ी वालों से अधिक तहबाजारी वसूल रही है, जो गरीब वर्ग के साथ अन्याय है। बद्दी में मात्र 30 रुपये तहबाजारी वसूली जाती है, जबकि यहां पर 118 रुपये वसूले जा रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद व जिला प्रशासन से मांग उठाई कि कुल्लू में वसूली जा रही तहबाजारी को कम किया जाए। जिला इंटक के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रोजेक्टों में हिमाचलियों को 70 प्रतिशत रोजगार नहीं दिया जा रहा है। बैठक में विभिन्न जिलों व ब्लॉक स्तर से आए सभी पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष चंद्रा ठाकुर, यूथ इंटक के अध्यक्ष राहुल तनवर, कुल्लू महिला इंटक की अध्यक्ष सीता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा, राजीव राणा, गोकुल चंद, महासचिव सुरेंद्र शौंडा, आल हिमाचल फैक्टरी वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव बलदलेव सिंह, सोलन जिला उपाध्यक्ष जसमेर सिंह, सचिव श्याम महंत, प्रदेश आईटी सैल अध्यक्ष ओम शर्मा, निर्मला चौहान, सुनीता धीमान प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष बंजार वीना, कौरा देवी ब्लॉक अध्यक्ष करसोग, मीना शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मंडी, जिला उपाध्यक्ष लीलावती, जिला मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम चंदेल, प्रकाश चंद, राजेश चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed