{"_id":"5c13b044bdec2255570e0024","slug":"121544794180-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के बागवानों को मिलेंगे नई प्रजाति के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के बागवानों को मिलेंगे नई प्रजाति के पौधे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
कुल्लू/खराहल। सूबे के बागवानों को बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा में उन्नत और नई किस्मों के सेब सहित अन्य फलदार पौधों को वितरित किया जाएगा। पौधों को बांटने की प्रक्रिया 15 दिसंबर को शुरू होगी।
अनुसंधान केंद्र बजौरा में हर साल बागवानों को बेहतरीन किस्मों के फलदार पौधों को किफायती दामों पर मुहैया करवाया जाता है। ऐसे उच्च गुणवत्ता के पौधों के महत्व को देखते हुए बागवान यहां से पौधे खरीदने को तरजीह देते हैं। बताया जा रहा कि अनुसंधान केंद्र में करीब 70 से 80 हजार पौधे बांटे जाएंगे। कुल्लू के अलावा अन्य जिलों के बागवान भी यहां से पौधों को खरीद सकते हैं। इस साल अनुसंधान केंद्र में नई प्रजाति के पौधे तैयार किए गए हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक सेब के अलावा नाशपाती, पलम, खुमानी, आड़ू, अखरोट, चैरी जापानी, कीवी और अन्य फलदार पौधों की 30 से अधिक प्रजातियों के पौधे उपलब्ध होंगे। यहां पर तमाम बागवानों को सस्ते दाम पर पौधों को मुहैया करवाया जा रहा है। बागवान को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पौधे मिलेंगे।
बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा के सह निदेशक डॉ. एचएस भाटिया बताते है कि पौधों को बांटने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं।