फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फीली हवाओं से कई घंटे रोहतांग रहा बंद

बर्फीली हवाओं से कई घंटे रोहतांग रहा बंद

Sat, 24 Nov 2018 06:47 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं से कई घंटे रोहतांग रहा बंद
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का प्रवेश द्वार रोहतांग दर्रा खुलने के 24 घंटे बाद ही बर्फीली हवा खतरनाक हो गई है। बीआरओ ने वीरवार को रोहतांग के दोनों छोर मिला दिए थे। लेकिन शुक्रवार रात को रोहतांग के आसपास तेज हवाएं चलने से कई जगह मार्ग अवरुद्ध हो गया और शनिवार को वाहन चालक, बीआरओ और रेस्क्यू टीम कोकसर और मढ़ी की मदद से देर शाम तक यातायात बहाल हो सका। ऐसे में कुछ यात्री ग्रांफू और रोहतांग में कई घंटे तक फंसे रहे।

बचाव दल में तैनात वीर सिंह बीरु ने बताया कि ग्रांफू के आसपास बर्फ जम जाने से छोटे वाहन फंस गए थे, जिन्हें बाद में धक्का देकर निकाला गया है। बचाव दल मढ़ी और कोकसर की टीम भी इन वाहनों को निकालने के लिए रोहतांग तक पहुंची और देर शाम तक वाहनों को निकालकर यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया। बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहने पर भी कोकसर की ओर से 25 वाहन मनाली रवाना किए गए थे। सड़क पर बर्फ होने और रोहतांग से राहनीनाला के बीच तेज बर्फीली हवाएं चलने से दर्रा अवरुद्ध हो गया था। घंटों मशक्कत के बाद शाम को सड़क से बर्फ हटाकर वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मनाली की ओर से तकरीबन 40 वाहन, जिसमें चार ट्रकों को भी बचाव दल ने रोहतांग दर्रा पार करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed