{"_id":"5ba91510867a5520833a786c","slug":"121537807632-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां तय
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां तय
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय कुल्लू ने अक्तूबर माह के लिए वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां तय कर दी हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेश जसवाल ने बताया कि 24 और 25 सितंबर को मनाली में प्रस्तावित वाहनों की पासिंग प्रक्रिया खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुल्लू में वाहनों की पासिंग 5, 17 व 29 अक्तूबर को और ड्राइविंग टेस्ट 6 व 27 अक्तूबर को होंगे। इसी प्रकार मनाली में वाहनों की पासिंग 3, 15 और 30 अक्तूबर तथा ड्राइविंग टेस्ट 4 व 16 अक्तूबर को होंगे। बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि 12 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वाहन मालिकों व ड्राइविंग टेस्ट के आवेदकों को उक्त तिथियों को निर्धारित स्थानों पर वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रियाएं पूरी करवाने की अपील की है।